Akbar Lesson Plan In Hindi For B.Ed/D.El.Ed : अकबर का शासन काल पाठ योजना
दोस्तों, आज हमको इतिहास विषय से Akbar का Lesson Plan In Hindi लेकर आये हैं | जो छात्र इन्टरनेट पर History Lesson Plan In Hindi खोज रहे हैं उनके लिए आज की हमारी पोस्ट काफी मददगार साबित होने वाली है| दिल्ली सल्तनत (Delhi Sultanate Lesson Plan) के जब भी प्रमुख राजाओं का नाम लिया जाता है तो अकबर का नाम जरुर लिया जाता है | Class 6th, 7th, 8th के Students को आज के लिए Akbar Lesson Plan In Hindi लेकर आये हैं |
- Class : 6th 7th 8th Class
- Subject : Social Science (सामजिक अध्ययन)
- Skill : Reinforcement Skills
- Topic : Akbar Lesson Plan (अकबर का शासन काल पाठ योजना)
- Type : Simulated Lesson Plan In Hindi
Akbar Ka Shasan Kaal Lesson Plan
Date : | Duration Of The Peroid : |
Pupils Teacher Name : | Pupil Teacher’s Roll Number : |
Class : | Average Age Of the Pupils : |
Subject : | Topic : |
विषय वस्तु विश्लेषण
सामान्य उद्देश्य –
- विद्यार्थियों में ऐतिहासिक ज्ञान को विकसित करना |
- विद्यार्थियों में इतिहास विषय के प्रति रूचि पैदा करना |
- विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाना |
अनुदेशनात्मक उद्देश्य
- अध्ययन के उपरांत छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वह अकबर के विषय में लिख सकेंगे |
- अकबर के शासन काल की सूची बता सकेंगे |
- छात्र अकबर से संबंधित व्याख्या कर सकेंगे |
- छात्र अकबर के शासन को सारांश में बता सकेंगे |
- छात्र संबंधित जानकारी का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे |
- छात्र अकबर के शासन की व्याख्या कर सकेंगे |
- अकबर के शासन काल में आने वाले बदलाव बता सकेंगे |
सामान्य सहायक शिक्षण सामग्री – चौक, डस्टर, चौक-बोर्ड, संकेतक आदि
अनुदेशनात्मक सामग्री – चार्ट
पूर्व ज्ञान परिकल्पना – छात्र अध्यापिका विद्यार्थियों के ज्ञान का यह अनुमान लगाकर चलती है कि विद्यार्थियों को अकबर के बारे में सामान्य जानकारी होगी |
पूर्व ज्ञान परीक्षण – छात्र अध्यापिका विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान हेतु निम्नलिखित प्रश्न पूछेंगी |
छात्र अध्यापिका क्रियाएं | छात्र क्रियाएं |
मुगल वंश के पहले शासक कौन थे ? | बाबर |
बाबर का बेटा कौन था ? | हुमायूं |
हुमायूं का बेटा कौन था ? | अकबर कोई उत्तर नहीं |
अकबर के बारे में आप क्या जानते हैं ? | कोई उत्तर नहीं |
उपविषय की घोषणा – छात्रों के अंतिम प्रश्न का संतोषजनक उत्तर ना मिलने पर छात्र अध्यापिका उप विषय की घोषणा करेंगी कि अच्छा बच्चों आज हम अकबर के बारे में पढ़ेंगे |
प्रस्तुतीकरण – छात्र अध्यापिका व्याख्यान विधि व चार्ट के माध्यम से कक्षा में अपना पाठ प्रस्तुत करेंगी|
शिक्षण बिंदु | छात्र अध्यापिका क्रियाएं | छात्र क्रियाएं | चॉक बोर्ड कार्य |
अकबर का जन्म | अकबर का जन्म 14 अक्टूबर 1542 को राजपुर राजा अमर साल के महल उमरकोट में हुआ| | छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं| | अकबर का जन्म 14 अक्टूबर 1542 |
राज | अकबर का राज्याभिषेक 14 फरवरी 1556 से लेकर 21 अक्टूबर 1605 तक राज किया| | छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं| | अकबर का राज काल 14 फरवरी 1556 से लेकर 21 अक्टूबर 1605 तक हुआ| |
अकबर के माता-पिता | अकबर की माता का नाम हमीदा बेगम और पिता का नाम हुमायूं था| | छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं| | अकबर की माता का नाम हमीदा बेगम और पिता का नाम हुमायूं था| |
अकबर की बेगम | अकबर की बेगम जोधा, रुकैया, सलीमा बेगम थी| यह अकबर की मुख्य बेगम थी| | छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं| | |
अकबर के पुत्र | हसन, हुसैन, सलीम,मुराद | छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं | पुत्र
1. हसन 2. हुसैन 3. सलीम 4.मुराद |
अकबर के विशेष लोग | बहुत से लोग थे परंतु कुछ लोग अकबर के विशेष अर्थात ख़ास थे जैसे –
1. अबू फजल जिसने अकबर नाम की रचना की थी| 2. राजा बीरबल अकबर के मुख्य सलाहकार थे| 3. तानसेन गायक थे | 4. अब्दुल रहीम खाने खाना जो कवि थे | 5. राजा टोडरमल वित्त मंत्री थे| 6. राजा मान सिंह प्रधान सेनापति थे | |
अकबर के कुछ विशेष लोग | |
अकबर के कार्य | राजा अकबर ने बहुत से कर खत्म कर दिए थे| अकबर ने हिंदू लोगों के लिए जजिया कर खत्म कर दिया था| | छात्र ध्यान पूर्वक सुनकर उत्तर पुस्तिका में लिख रहे हैं| | अकबर के कुछ मुख्य एवं महत्वपूर्ण कार्य |
युद्ध | पानीपत के दूसरे युद्ध में अकबर ने राजपूताना के हिंदू राजा हेमू को हरा दिया था | अकबर ने कई राज्यों को जीता था जैसे- मालवा, गुजरात, काबुल, कश्मीर | अकबर ने युद्ध में कई राज्यों को जीता था जैसे- मालवा, गुजरात, काबुल, कश्मीर | |
अकबर का पूरा नाम | बदरुद्दीन मोहम्मद अकबर था | उनका यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि उनका जन्म पूर्णिमा के दिन हुआ था| | अकबर का पूरा नाम बदरुद्दीन मोहम्मद था| | |
रूचि व मृत्यु | अकबर की चित्रकारी आदि ललित कलाओं में काफी रुचि अन्य कलाओं में भी रुचि थी| मुगल चित्रकारी का विकास करने के साथ-साथ उसने यूरोपीय शैली का भी स्वागत किया| इनकी मृत्यु 27 अक्टूबर 1605 में हुई| | छात्र ध्यान पूर्वक से सुन रहे हैं| |
सामान्यीकरण – छात्र अध्यापिका द्वारा यह सामान्यीकरण किया जाता है कि अब छात्रों को अकबर के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का ज्ञान हो गया होगा|
पुनरावृति –
- अकबर का जन्म कहां हुआ ? कब हुआ ?
- अकबर ने पानीपत के दूसरे युद्ध में किसको हराया ?
- अकबर की मुख्य रानियों के नाम बताओ ?
- अकबर की मृत्यु कब हुई ?
गृहकार्य – अकबर के बारे में जो हमने आज पढ़ा है, वह सब पढ़ कर आना है |