Prithvi Ke Pramukh Parimandal Lesson Plan : पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल की पाठ योजना
दोस्तों , Social Science के Lesson Plan की Series से आज हम आपके लिए Prithvi Ke Pramukh Parimandal का Lesson Plan लेकर आये हैं | पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल की पाठ योजना आप देख सकते हैं |
- Class : 6th 7th 8th Class
- Subject : Social Science (सामजिक अध्ययन)
- Skill : Reinforcement Skills
- Topic : Prithvi Ke Pramukh Parimandal Lesson Plan (पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल पाठ योजना)
- Type : Simulated Lesson Plan In Hindi
Prithvi Ke Pramukh Parimandal Lesson Plan
Date : | Duration Of The Peroid : |
Pupils Teacher Name : | Pupil Teacher’s Roll Number : |
Class : | Average Age Of the Pupils : |
Subject : | Topic : |
विषय वस्तु विश्लेषण
- स्थलमंडल
- जलमंडल
- वायुमंडल
- जैवमंडल
सामान्य उद्देश्य
- विद्यार्थियों में सामाजिक अध्ययन के बारे में चिंतन व तर्क को बढ़ाना |
- विद्यार्थियों में सामाजिक अध्ययन के विषय में रुचि उत्पन्न करना |
- विद्यार्थियों में सामाजिक अध्ययन के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना |
- विद्यार्थियों के जीवन पर सामाजिक अध्ययन के प्रभाव को समझना |
अनुदेशनात्मक उद्देश्य
- विद्यार्थी पृथ्वी के प्रमुख परिमंडलओ को परिभाषित करना सीख जाएंगे |
- विद्यार्थी पृथ्वी के प्रमुख परिमंडलओं के विषय में प्रत्यास्मरण सीख जाएंगे |
- विद्यार्थी पृथ्वी के प्रमुख परिमंडलओं के बारे में व्याख्या करना सीख जाएंगे |
- विद्यार्थी पृथ्वी के परिमंडलओं की पहचान कर सकेंगे |
- विद्यार्थी पृथ्वी के प्रमुख परिमंडलओं की सूची को समझने में समर्थ हो जाएंगे |
- विद्यार्थी पृथ्वी के सभी पर परिमंडलओं का प्रयोग करना भी सीख जाएंगे |
सामान्य सहायक शिक्षण सामग्री – चौक, डस्टर, चौक-बोर्ड, संकेतक आदि
अनुदेशनात्मक उद्देश्य – पृथ्वी के प्रमुख परिमंडलओं को दर्शाता हुआ चार्ट |
पूर्व ज्ञान परिकल्पना – छात्र अध्यापिका विद्यार्थियों के ज्ञान का यह अनुमान लगाकर चलती है कि विद्यार्थियों को पृथ्वी के बारे में सामान्य जानकारी होगी |
पूर्व ज्ञान परीक्षण – छात्र अध्यापिका विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान हेतु निम्नलिखित प्रश्न पूछेंगी |
छात्र अध्यापिका क्रियाएं | छात्र क्रियाएं |
प्रश्न 1). सांस लेने के लिए हमें क्या चाहिए? | सांस लेने के लिए हमें ऑक्सीजन चाहिए| |
प्रश्न 2). ऑक्सीजन हमें कहां से प्राप्त होती है? | ऑक्सीजन हमें वायु से मिलती है| |
प्रश्न 3). वायु क्या है? | वायु विभिन्न गैसों का मिश्रण है| |
प्रश्न 4). यह गैसे कहां पाई जाती हैं ? | यह सभी गैसे वायुमंडल में पाई जाती हैं| |
प्रश्न 5). वायुमंडल किसे कहते हैं ? | वह आवरण जो हमारी पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए हैं| |
प्रश्न 6). पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल कौन-कौन से हैं? | समस्यात्मक प्रश्न |
उपविषय की घोषणा – छात्रों के अंतिम प्रश्न का संतोषजनक उत्तर ना मिलने पर छात्र अध्यापिका उप विषय की घोषणा करेंगी कि अच्छा बच्चों आज हम पृथ्वी के प्रमुख परिमंडलओं के बारे में पढ़ेंगे |
प्रस्तुतीकरण – छात्र अध्यापिका व्याख्यान विधि व चार्ट के माध्यम से कक्षा में अपना पाठ प्रस्तुत करेंगी|
शिक्षण बिंदु | छात्र अध्यापिका क्रियाएं | छात्र क्रियाएं | चॉक बोर्ड |
पृथ्वी पर जीवन का प्रारंभ | छात्र अध्यापिका कक्षा में कक्ष में घूमते हुए विद्यार्थियों को बताएगी कि हमारी पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जिस पर पूर्ण रूप से जीवन संभव है पृथ्वी के लगभग सभी भागों में जीवन पाया जाता है जैसे कि जल, थल, वायु इत्यादि पृथ्वी पर सबसे पहले जल में जीवन प्रारंभ हुआ था| | छात्र ध्यान पूर्वक सुनेंगे | पृथ्वी पर जीवन का प्रारंभ जल, थल, वायु
1. स्थलमंडल 2. जलमंडल 3. वायुमंडल 4. जैवमंडल |
पृथ्वी के परिमंडल | छात्र अध्यापिका चॉक बोर्ड पर लिखकर छात्रों को बताएंगी कि पृथ्वी के चार परिमंडल है –
5. स्थलमंडल 6. जलमंडल 7. वायुमंडल 8. जैवमंडल |
||
वायुमंडल | छात्र अध्यापिका कक्षा कक्ष में एक छात्र को खड़ा करके पूछेगी कि वायुमंडल किसे कहते हैं?
छात्र अध्यापिका कथन – वह आवरण जो हमारी पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए हैं वायुमंडल कहलाता है| यह पृथ्वी के धरातल पर 1600 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है| |
प्रथ्वी के चारो ओर के आवरण को वायुमंडल कहते है| | वायुमंडल 1600 किलोमीटर तक है|
|
स्थलमंडल किसे कहते हैं? | छात्र अध्यापिका कक्षा कक्ष में एक छात्र को खड़ा करके पूछेगी कि स्थलमंडल किसे कहते हैं?
छात्र अध्यापिका कथन – पृथ्वी का वह समस्त भू-भाग जो कठोर और नरम शैलों से बना है, स्थलमंडल कहलाता है| |
||
जलमंडल किसे कहते हैं? | छात्र अध्यापिका कक्षा कक्ष में एक छात्र को खड़ा करके पूछेगी कि जलमंडल किसे कहते हैं?
छात्र अध्यापिका कथन – पृथ्वी का वह समस्त भाग जो जल से ढका है जलमंडल कहलाता है | |
||
जैव मंडल किसे कहते हैं?
|
छात्र अध्यापिका कक्षा कक्ष में एक छात्र को खड़ा करके पूछेगी कि जैव मंडल किसे कहते हैं?
छात्र अध्यापिका कथन – वायुमंडल, स्थलमंडल तथा जलमंडल यह तीनों जैवमंडल का ही भाग है| |
जैव मंडल |
सामान्यीकरण – ऐसा सामान्यीकरण छात्र अध्यापिका द्वारा किया जाता है कि विद्यार्थियों को पृथ्वी के प्रमुख परिमंडलओं के बारे में जानकारी हो गई होगी |
पुनरावृति –
- पृथ्वी पर कितने परिमंडल है?
- पृथ्वी का कितना भाग जल से ढका है?
- सबसे पहले पृथ्वी पर जीवन कहां पर आरंभ हुआ था?
- पृथ्वी से कितनी ऊंचाई तक वायुमंडल पाया जाता है?
गृह कार्य –
- जैव मंडल किसे कहते हैं?
- पृथ्वी के प्रमुख परिमंडलओं का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए?