Viram Chinh Lesson Plan In Hindi : विराम चिह्न पाठ योजना
Hy दोस्तों आज हम आपके लिए Class 5th का विराम चिह्न पाठ योजना (Viram Chinh Lesson Plan In Hindi) लेकर आये हैं | 5th Class Standrd के लिए Viram Chinh Lesson Plan In Hindi चाहने वाले सभी B.Ed एवं D.El.Ed. छात्र/छात्रा यहाँ अपने लिए विराम चिन्ह का लेसन प्लान देख सकते हैं |
- Class : 5th Class
- Subject : Hindi Grammar
- Topic : Viram Chinh Lesson Plan
- Type : School Teaching
Viram Chinh Lesson Plan
Date : | Duration Of The Peroid : |
Pupils Teacher Name : | Pupil Teacher’s Roll Number : |
Class : | Average Age Of the Pupils : |
Subject : | Topic : |
अनुदेशनात्मक उद्देश्य
- विद्यार्थी भाषा में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रकार के उतार-चढ़ाव रुकना आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे |
- विद्यार्थी लिखित व मौखिक भाषा के द्वारा अपने विचार व्यक्त कर सकेंगे|
- विद्यार्थी विभिन्न प्रकार की पत्र-पत्रिकाओं एवं समाचार पत्र आदि को पढ़ाने व समझाने की योग्यता प्राप्त कर सकेंगे|
- विद्यार्थी भाषा का दैनिक जीवन में लिखित एवं मौखिक दोनों रूपों में प्रयोग तो कर सकेंगे |
- विद्यार्थी भाषा की संक्षिप्त रूप को अपने शब्दों में व्याख्या करने के योग्य हो जाएंगे |
सामान्य शिक्षण सहायक सामग्री – चौक, स्वच्छक, संकेतक, श्यामपट्ट
पूर्वज्ञान परीक्षण
प्रस्तावित प्रश्न | संभावित उत्तर |
रमेश बाजार गया है |
इस वाक्य के अंत में कौन सा चिन्ह प्रयुक्त हुआ है | |
विराम चिन्ह |
भाषा के लिखित एवं मौखिक रूप में वाक्य के अंत में क्यों रुका जाता है ? | समस्यात्मक प्रश्न |
सहायक उद्देश्य कथन – आज हम आपको विराम चिह्नों के बारे में जानकारी देंगे |
प्रस्तुतीकरण
शिक्षण बिंदु | शिक्षण विधि | छात्र अध्यापिका क्रियाएं | छात्र क्रियाएं |
विराम चिन्ह | प्रदर्शन व व्याख्यान विधि | भाषा के लिखित रूप में वाक्य के बीच में तथा वाक्य के अंत में विराम के लिए कुछ संकेतो अथवा चिन्हों का प्रयोग किया जाता है इन चिन्हों को विराम चिन्ह कहा जाता है| | |
संबंधित प्रश्न | प्रश्न उत्तर विधि | बच्चों ! विराम चिन्ह का अर्थ क्या होता है ? | |
विराम चिन्ह के प्रकार | प्रदर्शन विधि | विराम चिन्ह मुख्यता 12 प्रकार के होते हैं –
1. पूर्ण विराम ( | ) 2. अर्धविराम ( ; ) 3. अल्पविराम ( , ) 4. प्रश्नवाचक चिह्न ( ? ) 5. विस्मयवाचक चिह्न(!) 6. योजक चिह्न(-) 7. निर्देशक चिह्न ( _ ) 8. अवतरण चिह्न ( “ ” ) 9. विवरण चिह्न ( :- ) 10. कोष्ठक चिह्न() 11. हंस पद ( ^ ) 12. लाघव चिह्न(o ) |
|
विराम चिन्ह का प्रयोग | व्याख्या विधि | पूर्ण विराम – जब कोई वाक्य पूरा हो जाता है तो उसके अंत में पूर्ण विराम का चिन्ह लगाया जाता है|
अर्धविराम – जब किसी वाक्य में रुकने के लिए पूर्ण विराम की अपेक्षा कम समय लगता है, तो अर्ध विराम का प्रयोग होता है | अल्पविराम – अल्पविराम में सबसे कम समय तक रुकना पड़ता है| प्रश्नवाचक चिह्न – प्रश्न पूछने पर प्रश्न के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह लगाया जाता है | |
|
विराम चिन्ह का प्रयोग | व्याख्या व प्रदर्शन विधि | विस्मयवाचक चिह्न – इसका प्रयोग हर्ष, दुःख या शोक प्रकट करने के लिए किया जाता है |
योजन चिह्न – शब्दों को जोड़ने का काम करते हैं| निर्देशक चिह्न – इसका प्रयोग किसी व्यक्ति विशेष को निर्देश देने के लिए किया जाता है | अवतरण चिह्न – अवतरण चिन्ह दो प्रकार के होते हैं जिसमें इकहरा और दोहरा अवतरण |
वह शब्द जो मूल शब्द के पहले जुड़ते हैं और उसका अर्थ बदलते हैं उपसर्ग कहलाते हैं | |
विराम चिन्ह का प्रयोग | प्रदर्शन विधि | विवरण चिह्न – किसी विषय का विवरण देने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है|
कोष्ठक चिह्न – कोष्ठक चिह्न का प्रयोग समान अर्थ वाले वाक्य के लिए किया जाता है| हंसपद चिह्न – त्रुटिपूर्ण चिन्ह का प्रयोग जब वाक्य के बीच में छूट जाता है| लाघव चिह्न – वाक्यांश को संक्षिप्त लिखने के लिए| |
मूल्यांकन –
- विराम चिन्ह किसे कहते हैं?
- पूर्ण विराम का प्रयोग कहां पर होता है ?
- लाघव चिन्ह का प्रयोग कहां पर होता है ?
- विवरण चिह्न का प्रयोग कहां पर होता है ?
गृहकार्य – बच्चों आप सभी को विराम चिन्ह के संकेतों को याद करके आएंगे एवं परिभाषा तथा उनके प्रयोग को स्पष्ट लिखकर लाएंगे|